रांची विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए
रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों के प्रकाशन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थागत प्रतिबद्धता, प्रभावी नेतृत्व और परीक्षा विभाग के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। अब विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम का परिणाम लंबित नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रक्रियाओं में समय पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो सरोज शर्मा के नेतृत्व में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया गया। वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा विभाग, ओएसडी, तकनीकी व प्रशासनिक कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.