रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2017-20 व सत्र 2018-21 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित जेनेरिक इलेक्टव (जीई) पेपर की विशेष परीक्षा का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। बुधवार को कुलपति प्रो डीके सिंह की अध्यक्षता में हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। लंबे समय से विद्यार्थी इस परिणाम की मांग कर रहे थे, जिससे अब उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, पूर्व में इन सत्रों के विद्यार्थियों की जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं हो पाई थी। इसके बाद छात्रों की मांग पर विश्वविद्यालय ने विशेष परीक्षा का आयोजन तो किया, लेकिन अब तक उसका परिणाम घोषित नहीं किया गया था। बैठक में सभी तकनीकी पहलुओं पर विचार करते हुए छात्रहित में शीघ्र परिणाम जारी करने पर सहमति बनी।बैठक में बैठक में 22 एजेंडों प...