रांची, दिसम्बर 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के पूर्व प्रति कुलपति प्रो वेदप्रकाश शरण (80) का मंगलवार सुबह क्यूरेस्टा अस्पताल में निधन हो गया। वह 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से शिक्षा जगत, पत्रकारिता क्षेत्र में शोक है। वह अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। वह इस कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे। वह रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव थे। तीन दशक तक उन्होंने पत्रकारिता की। वह कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता भी रह चुके थे। उनके निधन पर आरयू के कुलपति प्रो डीके सिंह सहित प्राध्यापकों, शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों ने शोक जताया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.