रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्व डीन डॉ सुबोध कुमार सिन्हा का रविवार प्रातः 8:30 बजे रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से शैक्षणिक जगत, विश्वविद्यालय परिवार व उनके विद्यार्थियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ सिन्हा रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में न सिर्फ अध्यापन और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन के रूप में भी विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन में कई विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल...