रांची, सितम्बर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग में मंगलवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, शिक्षण सहायकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें महान शिक्षाविद् व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गणित विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने शिक्षा व समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षक के जीवन, उसकी भूमिका और जिम्मेदारियों की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक सिर्फ विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र व भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मार्गदर्शक होता है। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व सम्मान...