रांची विश्वविद्यालय के एमएड सेमेस्टर-1 की परीक्षा 23 अक्तूबर से
रांची, सितम्बर 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने मास्टर ऑफ एजुकेशन (एमएड) सेमेस्टर-1 2025-27 का परीक्षा कार्यक्रम और केंद्रों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 23 अक्तूबर से शुरू होकर 30 अक्तूबर तक संचालित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होंगी। इसके तहत 23 अक्तूबर को साइकोलॉजी लर्नर, 26 अक्तूबर को फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन, 28 अक्तूबर को पर्सपेक्टिव रिसर्च एंड इश्यू इन टीचर एजुकेशन और 30 अक्तूबर को रिसर्च मेथड्स एंड स्टैटिस्टिक्स की परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम व परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट ranchiuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.