रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी व समन्वयक डॉ नीलू कुमारी ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। डॉ चौधरी ने विद्यार्थियों के लिए समय प्रबंधन को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि समय का सही नियोजन सफलता की कुंजी है। लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। अनुशासन और समय की पाबंदी से ही करियर में उन्नति संभव है।कार्यक्रम में डॉ सोनी कुमारी, डॉ शिल्पी आभा खलखो, डॉ अमित शेखर तिर्की, डॉ नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ मनीषा कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.