लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन- एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल से मिला और रांचीविश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान हेतु 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष कैफ अली सहित अन्य छात्र नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राज्यपाल ने संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि रांची विश्वविद्यालय में शीघ्र ही स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही, लंबे समय से विलंबित शैक्षणिक सत्र को शीघ्र पटरी पर लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया गया। विनय उरांव ने कहा कि राज्यपाल के द्वारा दिया गया आश्वासन छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि शीघ्र ही स्थायी कुलपति की नियुक्ति तथा सत्र नि...