रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। कुलपति ने मोरहाबादी परिसर में शाम 5:10 बजे औपचारिक रूप से योगदान दिया। मौके पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यभार संभालने के बाद प्रो. शर्मा विश्वविद्यालय के शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन पहुंची। वहां उन्होंने विश्वविद्यालय पदाधिकारियों से परीक्षा व्यवस्था, शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा सत्र को नियमित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हम समस्याओं पर नहीं, बल्कि समाधान पर केंद्रित होकर काम करेंगे। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संस्थान...