रांची विश्वविद्यालय की डॉ सोनी सिंह जयपुर में सम्मानित
रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ सोनी सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार-दर्शन पर उत्कृष्ट शोध और पुस्तक लेखन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर की ओर से दिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक, धानक्या, जयपुर में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके हाथों डॉ सोनी सिंह को सम्मान प्रदान किया गया।समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार-दर्शन पर उत्कृष्ट शोध और पुस्तक लेखन करनेवाले शोधार्थियों और विद्वानों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.