रांची, अप्रैल 14 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) की नवनियुक्त कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर कुलपति ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं प्राचीन भारतीय विज्ञान विषय पर अपनी लिखी पुस्तकों की प्रतियां राज्यपाल को भेंट कीं। इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ गुरुचरण साहू भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...