रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर कॉलेज युवा महोत्सव- रीझ-रंग 2025-26, की शुरुआत गुरुवार को होगी। महोत्सव में पहली बार एक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 10 बजे दीक्षांत मंडप से निकलकर आर्यभट्ट सभागार तक जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरयू कुलपति प्रो डीके सिंह रहेंगे। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में गीत व नृत्य के साथ रीझ-रंग महोत्सव की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। 20 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी रचनात्मक सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला, संस्कृति और रचनात्मकता के माध्यम से एक साझा मंच प्रदान करना और विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करना है। विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.