रांची विश्वविद्यालय कर रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़- ओम सिंह
लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक तथा प्रशासनिक अनियमितताओं पर गहरी चिंता प्रकट की है। राज्य के राज्यपाल से आग्रह किया है कि वे छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए इस मामले में अविलंब हस्तक्षेप सुनिश्चित करें और शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता पर लगाम लगाएं। ओमप्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कैलेंडर का अभाव, सत्रों में दो वर्षों का विलंब, परीक्षाओं के आयोजन और परिणामों की घोषणा में देरी तथा महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी जैसी गंभीर समस्याओं से छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.