रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के मतदान को लेकर विश्वविद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) प्रशासन की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में आनेवाले रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय, स्नातकोत्तर विभागों, अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में अवकाश लागू होगा। हालांकि, नगरपालिका सीमा से बाहर स्थित कॉलेज पूर्ववत खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.