रांची विवि की कुलपति को हटाने की मांग, राज्यपाल को ज्ञापन
रांची, मई 21 -- रांची। आदिवासी छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की। कार्यकारी अध्यक्ष दया राम, केंद्रीय अध्यक्ष बादल भोक्ता और अमित मुंडा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इसमें रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कुलपति के खिलाफ दर्ज मामलों और उनकी पूर्व सेवा से जुड़े विवादों के दस्तावेज भी सौंपे। आरोप लगाया कि डॉ. सरोज शर्मा को पूर्व में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष पद से गंभीर अनियमितताओं के कारण हटाया गया था। छात्र संघ ने कुलपति को तत्काल बर्खास्त करने, जांच पूरी होने तक उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने और उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.