रांची विवि और सीआईएसएफ ब्लू ने जीते खिताब
रांची, मई 2 -- रांची। जतरा टांड़ स्पोर्ट्स क्लब, कांके द्वारा आयोजित प्रथम विजय उरांव मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शनिवार को हुई। पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में रांची विश्वविद्यालय ने 4 राजपुताना रेजिमेंट को मात दी। महिला वर्ग में सीआईएसएफ ब्लू की टीम विजेता रही। अंकित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गौरव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर संयोजक राम नारायण खलखो ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उपेन्द्र कुमार गुप्ता, सुधीर झा, गोपाल कुमार, राजेश कुमार सिंह, सूरज कुमार, राजेस्वर गुप्ता, फैज मौजूद थे। यह भी पढ़ें- ग्राफिक एरा बनी इंटर कॉलेज वॉलीबॉल चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.