रांची विवि और डीएसपीएमयू में होली की धूम, जमकर उड़ा गुलाल
रांची, फरवरी 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। होली से पूर्व बुधवार को रांची विश्वविद्यालय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) परिसर पूरी तरह उल्लास के रंगों में डूबे नजर आए। झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में छात्र-छात्राओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। समारोह के लिए जेसीएम की ओर से विशेष मंच, साउंड सिस्टम और गुलाल की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नागपुरी, हिन्दी और भोजपुरी के लोकगीतों व फगुआ धुनों पर दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी देर तक झूमते रहे। वहीं, अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गमछा पहनाकर और गुलाल लगाकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में छात्र मोर्चा के अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, मनीष राणा, राहुल मुंडा, भास्कर महतो, सचित रंजन, अरविंद बैठा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.