रांची-लखनऊ रेल सेवा जल्द शुरू करें : राज्यपाल
रांची, मई 19 -- रांची। लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने राज्य में लंबित रेल परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा। राज्यपाल ने रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन रेल सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं। उन्होंने रांची से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने रांची-लखनऊ रेल सेवा को शीघ्र प्रारंभ किए जाने के लिए भी कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.