रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, चैम्बर ने डीआरएम को भेजा पत्र
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र भेजकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। चैम्बर की ओर से मंगलवार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में कई नई सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के कारण रांची रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। सुबह से देर रात तक ट्रेनों के आवागमन के चलते बड़ी संख्या में यात्री और वाहन स्टेशन परिसर पहुंचते हैं। ऐसे में वाहन पार्किंग स्थल पर लगाई गई रेलिंग के कारण वाहनों के रुकने, यात्रियों के उतरने-चढ़ने और यातायात संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्टेशन परिसर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.