रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर ने डीआरएम को पत्राचार कर रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का आग्रह किया। चैंबर ने कहा कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के करण बड़ी संख्या में यात्री अचानक रेल सफर की ओर मुड़े हैं। इसका सीधा प्रभाव रांची रेल मंडल की ट्रेनों पर पड़ा है, जहां अधिकांश ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की तुलना में प्रतीक्षा सूची तेजी से बढ़ रही है। चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रांची रेल मंडल ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की पहल की है, लेकिन वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए यह पर्याप्त नहीं है। डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने कहा कि स्थिति असामान्य है और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शादी और प्रतियोगिता परीक्षाओं का समय भी चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.