जमशेदपुर, फरवरी 11 -- जमशेदपुर। रांची रेलवे के सुजीत कुमार का तबादला चक्रधरपुर मंडल में सीनियर डीईई (ऑपरेशन) पद पर हुआ है जबकि चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीईई एसके मीणा को टीआरडी विभाग में भेज दिया। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व जोन से अन्य रेल मंडल में भी कई पदाधिकारी को एक से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। इधर रेलवे में प्रमोशन परीक्षा को मार्च तक रद्द कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...