चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय स्टाफ बेनिफिट फंड के तत्वाधान में वर्ष 2026-27 के लिए रांची रेल मंडल के द्वारा अराजपत्रित रेलवे कर्मचारियों के लिए आगरा, मधुरा और वृंदावन में पारिवारिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। पारिवारिक शिविर यात्रा की अवधि 21 से 28 नवंबर तक निर्धारित है। शिविर के लिए प्रतिभागियों की कुल संख्या 50 व्यक्तियों तक सीमित होगी। इसमें लागू पास नियमों के तहत पात्रता के अधीन प्रत्येक परिवार से न्यूनतम 2 और अधिकतम 4 सदस्य होंगे। रेलवे के स्टाफ बेनिफिट फंड के शर्तों पर पात्रता का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...