रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन से पटेल चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम प्रशासक के निर्देश पर की गई, जिसमें इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्तकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना था। इस दौरान नालियों और स्लैब के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, खोमचा और अन्य दुकानों को हटाया गया। सड़क के दोनों ओर अस्थायी रूप से बनाए गए ढांचे, बांस-बल्ली व अन्य अतिक्रमण संबंधी सामग्री को हटाते हुए जब्त किया गया। निगम की टीम ने अभियान के बाद अतिक्रमण करने वालों को सख्त निर्देश दिया कि दोबारा अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.