रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल अंतर्गत टाटी स्टेशन का विकास कार्य होगा। इस वजह से क्रमवार तिथियों में ब्लॉक लिया जाएगा, जिस कारण रांची होकर परिचालित होने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन छह, सात और आठ मार्च को रद्द रहेगी। इसके अलावा राउरकेला-हटिया पैसेंजर सात, आठ और नौ मार्च, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस छह मार्च, सात मार्च और आठ मार्च को रद्द रहेगी। संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस छह मार्च, सात मार्च, आठ मार्च को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर एक घंटा विलंब से संबलपुर से रवाना होगी। जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस वाया रांची छह मार्च को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से जम्मूतवी से प्रस्थान होगी। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाया रांची सात को अपने निर्धारित समय से एक घं...