रांची, जून 21 -- रांची। रांची रेलमंडल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर हटिया, मुरी, बानो और लोहरदगा सहित विभिन्न स्टेशनों व रेल परिसरों में योग शिविर आयोजित किए गए। हटिया स्थित रेल क्लब में डीआरएम करुणानिधि सिंह सहित अन्य रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। मौके पर सर्वो की उपाध्यक्ष अजीता रानी, एडीआरएम हेमराज मीणा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजू तिर्की और राजीव रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एनएचएआई रांची ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवानों ने 'स्वस्थ आयु' के संकल्प के साथ किया योगाभ्यास यह भी पढ़ें- हडको क्षेत्रीय कार्यालय में कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...