रांची रेलमंडल में अब 9 की जगह होंगे 10 स्टेशन हॉल्ट
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल में अब 9 की जगह 10 स्टेशन हॉल्ट होंगे। इसके लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने मंडल रेल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह हॉल्ट रांगामाटी-सुईसा स्टेशन के बीच बनाया जाएगा और इस पर 8.17 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत हॉल्ट स्टेशन में 460 मीटर के हाईलेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के बाद फिलहाल दो ट्रेनों का ठहराव होगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर बूथ, टॉयलेट, टिकट काउंटर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस स्टेशन हॉल्ट पर एजेंट द्वारा टिकट काटे जाएंगे। इसका चयन रांची रेलमंडल प्रशासन करेगा। बता दें कि यह हॉल्ट चांडिल-मुरी रेलखंड में पड़ता है और सबसे व्यस्तम रेलमार्ग में से एक है। इस मार्ग से हावड़ा-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी गुजरती हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.