रांची रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष बने आदर्श शर्मा
रांची, अगस्त 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की रांची शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से आदर्श कुमार शर्मा को चेयरमैन, त्रिनयन कुमार को वाइस चेयरमैन और रवि दत्त को कोषाध्यक्ष चुना है। रांची शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 30 जुलाई को प्रक्रिया शुरू की गई थी। चुनाव के लिए कुल 26 लोगों ने नामांकन पत्र लिया था। इनमें 13 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित अवधि में तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मैदान में 10 उम्मीदवार ही रह गए। कार्यकारिणी में 10 पदों के लिए 10 उम्मीदवार होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- Gonda News: रेडक्रॉस चुनाव के पर्यवेक्षक बने प्रो. शेर बहादुर सिंह प्रशासक सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.