रांची मेसरा के विकास बाजार के पास लावारिस हालत में मिली कार
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- रांची के मेसरा ओपी के विकास बाजार के पास से लावारिस हालत में बिना नम्बर प्लेट की हुंडई आई टेन कार की बरामदगी के बाद जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में रांची कनेक्शन सामने आया है। कार बुधवार को लावारिस हालत में सड़क के किनारे से मिली थी। कार से किसी तरह का साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला था। इसको लेकर सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की टीम विभिन्न माध्यम से मिली गुप्त सूचना व तकनीकी जानकारी के आधार पर मेसरा पहुंची थी। कार को जब्त कर मेसरा ओपी परिसर में रखा गया है। इसके साथ ही चांडिल थाना की पुलिस एवं एसआईटी ने हत्याकांड मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अंदेशा जताया गया है कि होटल कारोबारी निखार सबलोक की चांडिल के होटल टेंथ माइल स्टोन में गोली मारकर हत्या के बाद शूटर या फिर साजिशकर्ता इसी कार से रांची पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.