रांची, अप्रैल 3 -- रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची की मेयर रोशनी खलखो की मां बॉबी तिर्की के निधन होने के उपरांत शुक्रवार को उनके निवास पर पहुंचकर शोक जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...