रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी की 85 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच; क्या है वजह
रांची, जुलाई 10 -- रांची के जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 66 एकड़ जमीन अस्थायी रूप से अटैच की है। इस पूरी जमीन की कीमत 85 करोड़ आंकी गई है। कांके में अवैध जमीन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कमलेश कुमार के खिलाफ वर्ष 2024 में ईसीआईआर दर्ज की गई थी। कुल 66 एकड़ जमीन में तकरीबन 48 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कांके अंचल के पूर्व सीओ दिवाकर कुमार के कार्यकाल में की गई थी। ईडी ने पूर्व में चार्जशीट में बताया था कि दिवाकर प्रसाद ने 3.50 करोड़ की राशि घूस के तौर पर ली थी।फर्जी नीलामी के जरिए हड़प ली 38 एकड़ जमीन बीएयू की 20 एकड़ जमीन के अलावा अन्य भूखंडों की बिक्री मामले में मनी लाउंड्रिंग को लेकर ईडी ने 21 जून 2024 को कमलेश के खिलाफ कार्रवाई की थी। तब 1.02 करोड़ नकदी, कारतूस समेत कई दस्तावेज व डिजिटल डिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.