रांची में 9 साल की बच्ची से रेप, सुनसान जगह ले जा बनाया हवस का शिकार
रांची, नवम्बर 11 -- झारखंड के रांची जिले में एक रिश्तेदार द्वारा नौ साल की लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। तमाड़ के थाना प्रभारी दुलाल महतो ने बताया कि आरोपी का लड़की के घर अक्सर आना-जाना था। उसने सोमवार को कथित तौर पर चावल लाने के बहाने लड़की के पिता से दोपहिया वाहन लिया और लड़की को भी अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने एक सुनसान स्थान पर लड़की से रेप किया और फिर उसे वापस घर छोड़ दिया।आरोपी को ढूंढ रही पुलिस इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की की मां ने उसके कपड़ों पर धूल लगी देखी और उससे पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची ने पूरी आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.