रांची, दिसम्बर 28 -- राज्य के राजस्व को बढ़ाने की दिशा में झारखंड सरकार जनवरी माह से बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। राज्य के तीन नगर निकायो यथा-रांची, धनबाद और गिरिडीह में नगर विकास विभाग संपत्ति के सर्वे का काम शुरू करेगा। यह फैसला इसी साल अप्रैल माह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में हुई विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया था।धनबाद में 40 हजार मालिक नहीं चुका रहे टैक्स धनबाद नगर निगम को 40 हजार से अधिक मकान मालिक संपत्ति कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ये वे होल्डिंग धारक हैं, जिनका नाम पोर्टल में है, लेकिन पिछले कई वर्षों से वे लोग टैक्स नहीं दे रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मामला खाली जमीन का है। इसी तरह गिरिडीह नगर निगम में भी हजारों घर ऐसे हैं, जो संपत्ति कर का भुगतान नहीं करते हैं। हाल ही में गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.