रांची, सितम्बर 17 -- रांची के सेटेलाइट चौक के पास एचईसी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के दौरान बुधवार को जमकर बवाल हुआ। अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रहे लोग सड़क पर उतर आए। सड़क को जाम कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को भी रुकवा दिया। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। महिला पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसमें कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। विरोध कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विरोध कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। इसमें प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी दोनों घायल हुए। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। ...