धनबाद, नवम्बर 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित नवनियुक्त सहायक आचार्यों को 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति-पत्र मिलेगा। जिलास्तरीय काउंसिलिंग, कागजात की जांच समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद धनबाद को 470 सहायक आचार्य (स्नातक प्रशिक्षित व इंटर प्रशिक्षित) मिले। नवनियुक्त सहायक आचार्यों की सूची जारी कर दी गई है। डीईओ आयुष कुमार ने जारी निर्देश में कहा कि 28 नवंबर को रांची में नियुक्ति-पत्र वितरित किया जाएगा। सभी को सुबह 10.30 बजे सलीकेदार वेशभूषा में समारोह में उपस्थित होना है। मोरहाबादी मैदान में शिक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र वितरित करने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक समेत अन्य प्रतिनियुक्ति कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों की सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.