रांची, जून 13 -- रांची, सवांददाता। रांची जिले में बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान 15 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत जिले के 4 लाख 84 हजार 435 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया है। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश अभियान के दिन दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 18 जून को मॉप-अप दिवस के अवसर पर दवा दी जाएगी।

अभियान का उद्देश्य इस अभियान में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को शामिल किया गया है। बच्चों को स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य निर्धारित स्थानों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं की निगरानी

कृमि संक्रमण के प्रभाव एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ...