रांची, फरवरी 11 -- रांची, संवाददाता। झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी की ओर से 23वां वार्षिक राष्ट्रीय नेत्र चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक स्वर्णभूमि, पुरुलिया रोड (डंगरा टोली के समीप) में होगा। तीन दिवसीय इस शैक्षणिक महाकुंभ में देशभर से 60-70 प्रतिष्ठित नेत्र विशेषज्ञ भाग लेंगे। झारखंड के सरकारी एवं निजी क्षेत्र से करीब 200 नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन में ऑकुलोप्लास्टी, स्क्विंट, कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसे जटिल विषयों पर आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों और प्रेफर्ड प्रैक्टिस पैटर्न पर विशेषज्ञ सर्जिकल वीडियो के माध्यम से चर्चा करेंगे। आयोजन का उद्देश्य राज्य में नेत्र चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना है, जिससे आम जनता को बेहतर इलाज का लाभ मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.