रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा कंप्यूटर आधारित झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। परीक्षा तीन पालियों में 18-19 मार्च को रांची जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के संयुक्त आदेश पर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी।जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों या अन्य लोगों के परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत सभी परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.