रांची में 115 राशन कार्डधारियों पर 3.5 करोड़ का जुर्माना, क्या है वजह
रांची, जुलाई 12 -- झारखंड में फर्जी राशनकार्ड धारकों के खिलाफ लगातार ऐक्शन जारी है। यहां आपूर्ति विभाग ने शनिवार को रातू प्रखंड में अपात्र राशन कार्डधारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 लोगों पर करीब 3.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सभी संबंधित कार्डधारियों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। विभाग की जांच में 45 ऐसे राशन कार्डधारी मिले, जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है। वहीं 70 ऐसे लोग भी चिह्नित किए गए, जिनके पास चारपहिया वाहन है। बता दें कि सरकारी मानकों के अनुसार दोनों श्रेणियों के लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं। इसके बावजूद वे लंबे समय से सरकारी अनाज का लाभ लेते रहे। जांच के बाद प्रत्येक अपात्र कार्डधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.