रांची, अगस्त 2 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर एक युवक यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत और समझाए जाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।साढ़े 7 घंटे बाद उतरा नीचे इस मामले पर बात करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने कहा कि हमने युवक को समझा-बुझाकर और उसकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देकर उसे उतार लिया। वह शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह करीब साढ़े सात बजे उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान लातेहार जिले के निवासी हीरालाल (25) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC गड़बड़ी को लेकर रांची में सड़कों पर उतरे छात्र, क्या है मांग5 दिन से स्टेडियम में डटे ह...