रांची में 100 डे टीबी कैंपेन के लिए जागरुकता वैन रवाना
रांची, मार्च 26 -- रांची, संवाददाता। रांची में टीबी उन्मूलन के लिए 100 डे टीबी कैंपेन के तहत ज्यादा से लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को जागरुकता वैन रवाना की गई। इसे सिविल सर्जन कार्यालय से सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और जिला क्षय पदाधिकारी की मौजूदगी में भेजा गया। नामकुम में हुए आयोजन में अधिकारियों ने बताया कि इसके जरिए अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बनाकर टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जाएगी। उनका समय पर इलाज किया जाएगा। साथ ही समुदाय स्तर पर जागरुकता बढ़ाकर टीबी के संक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.