रांची, जनवरी 8 -- झारखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, केजी से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल आकर गैर शैक्षणिक कार्य करने होंगे और अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। यदि इन तारीखों में कोई अनिवार्य परीक्षा पहले से तय है तो स्कूल उसे कराने का निर्णय खुद ले सकते हैं। बताया जाता है कि झारखंड में मौसम विभाग की ओर से जारी शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने उक्त फैसला लिया है। रांची जिले सभी स्कूलों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश सभी बोर्डों वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.