रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 1 लाख 86 हजार 669 लाभुकों को सितंबर की पेंशन राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पहले चरण में कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। प्रत्येक लाभुक के खाते में 1000 रुपये भेजे गए हैं। सितंबर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,85,894 लाभुकों, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 318 लाभुकों, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 454 लाभुकों तथा मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर) के तीन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया है।आधार सीडिंग कराना अनिवार्यजिला प्रशासन ने बताया कि जिन लाभुकों के खाते में सितंबर माह की...