रांची, फरवरी 10 -- रांची में सोमवार रात को एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने भारी आतंक मचाया। स्कॉर्पियो ने एक किन्नर समेत कुछ लोगों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा करना शुरू किया। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो स्कॉर्पियो ने पुलिस के जवानों पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक अपराधी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।पहले किन्नर को कुचला रांची पुलिस को सोमवार की देर रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवकों ने एक किन्नर को कुचल दिया है। पुलिस को यह भी बताया गया कि आरोपियों ने एक युवक की हत्या भी कर दी है। यही नहीं आरोपी युवकी की लाश गाड़ी पर लादकर फरार हो गए हैं।ऐक्शन में आई पुलिस सूचना की गंभीरता को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.