रांची, फरवरी 1 -- रांची के व्यावसायिक भवनों में 24 घंटे के अंदर पार्किंग की व्यवस्था बहाल नहीं होने पर भवन सील होंगे। पार्किंग एरिया में दूसरी गतिविधि होती मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने ये निर्देश दिए। केबुल ऑपरेटरों को बिजली के खंभों पर लगाए गए लगाए तार को शीघ्र हटाने की अंतिम चेतावनी भी दी। इसके अलावा सभी प्रमुख मार्गों पर भवनों की होल्डिंग, नक्शा व ट्रेड लाइसेंस की सघन जांच की जाएगी। नियम तोड़ने वाले कारोबारी व प्रतिष्ठान संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फुटपाथ से राहगीरों के चलने के लिए अतिक्रमण हटाने की भी हिदायत दी। निगम सभागार में प्रशासक की अध्यक्षता में डीआरएमटी की हुई समीक्षा बैठक में टीमों ने प्रस्तुति दी। रांची की 10 सड़कों के लिए बनी सड़क प्रबंधन टीम का प्रयास जमीन पर दिखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.