रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को दिसंबर की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के 2,28,349 लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन तथा ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों को एक-एक हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इस मद में कुल 22 करोड़ 83 लाख 49 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 340, एचआईवी पीड़ित 419, मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन के 179708 लोगों, निराश्रित महिला सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.