रांची में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन अनशन 22 अक्तूबर से
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- जमशेदपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। शिक्षकों ने तमिलनाडु की तर्ज पर झारखंड विधानसभा से भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराकर केंद्र को भेजने की मांग की है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के सभी मंत्रियों से मिलकर यह मांग रखेगा। इस दौरान कहा गया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से राज्य के 25 हजार शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- 22 अक्टूबर से रांची में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.