रांची में शांति और भाईचारे के साथ मनेगा मुहर्रम: मो. महजूद
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और इमाम बख्श अखाड़ा द्वारा मेन रोड स्थित मधुबन मार्केट के पास गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को पगड़ी बांधकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खलीफा महजूद ने कहा कि रांची में सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मुहर्रम का जुलूस पूरी शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा।सम्मानित होने वालों में कोतवाली एएसपी निखिल राय, सिटी डीएसपी केवी रमन, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार, डेली मार्केट थाना प्रभारी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.