रांची, मार्च 10 -- रांची शहर की तीन से चार लाख की आबादी को होली के पहले से ही सामान्य जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। सोमवार को भी इन इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, बूटी में रुक्का-बूटी लाइन व हटिया लाइन में खराबी के कारण लोगों को सामान्य रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। पाइपलाइन की मरम्मत में कई दिन लगे। लेकिन, सप्लाई शुरू होने के दौरान पानी के प्रेशर से पाइपलाइन में दोबारा लीकेज हो गया।देर रात चालू हो गई सप्लाई इस कारण जलापूर्ति फिर से बाधित हो गई, जिसे सोमवार देर शाम को दुरुस्त किया गया। पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, देर रात सप्लाई भी चालू कर दी गई है। इसके कारण मंगलवार सुबह को रांची शहर में सामान्य जलापूर्ति होगी। यह भी पढ़ें- प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.