रांची में रिटायर्ड अफसर ने की आत्महत्या, फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश
रांची, अगस्त 31 -- रांची में एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी की मौत का मामला सामने आया है। 61 वर्षीय सुनील कुमार सिंह का शव रविवार को सिधो-कान्हू पार्क के पास स्थित एक फ्लैट में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, वह बिहार के पटना के रहने वाले थे और करीब एक साल पहले रांची के डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार सिंह का शव लालपुर थाना क्षेत्र में सिधो-कान्हू पार्क के पास स्थित फ्लैट में छत के पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रिटायर्ड अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। खबर अपडेट हो रही है.
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.