रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड योग एसोसिएशन और श्री अरविंदो सोसाइटी हेसल शाखा की मेजबानी में रांची में 50वीं सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक रातू रोड स्थित रतनलाल जैन स्मृति भवन परिसर में होगी, जिसमें 27 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी और लगभग 200 तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा की टीमें 24 दिसंबर को ही रांची पहुंच जाएंगी। झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 6 आयु वर्ग के प्रतिभागी अलग-अलग ...